रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
रक्षा बंधन का पर्व प्रत्येक वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है| इस दिन बहने अपने भाइयों को राखी अर्थात रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाइयों के दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना करती है और भाई भी अपनी बहनो को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं|
शास्त्रों के अनुसार रक्षा बंधन का पर्व भद्रा रहित समय में मनाना चाहिए| इस वर्ष रक्षा बंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा|
पूर्णिमा तिथि का आरम्भ - 30 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे से
पूर्णिमा तिथि का समापन - 31 अगस्त 2023 को सुबह 07:07 तक
भद्रा काल - 30 अगस्त सुबह 11 बजे से रात्रि 09:03 तक
राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त - 30 अगस्त 2023 रात्रि 09:03 से 31 अगस्त 2023 प्रातः 07:07 तक