17-11-2022

तुला राशि

तुला राशि 

तुला राशि जिसे अंग्रेजी में LIBRA  कहते हैं | यह राशि १२ राशियों में सातवीं राशि है और इस राशि का स्वामी शुक्र, जाति शूद्र व प्रकृति मिश्रित है | यह एक वायु तत्त्व और चर राशि है यह राशि पश्चिम दिशा का प्रतिनिधित्व करती है और इसका चिन्ह तराजू है |

 

तुला राशि के लोगों को अकेले रहना बिलकुल पसंद नहीं होता है| इनका चेहरा अंडाकार होता है | ये लोग सामाजिक होने के साथ काफी तर्कशील होते हैं | इन्हे वाहनों का शौक होता है| इस राशि के लोग भावुक किस्म के होते हैं और कई बार इस कारण वे धोखा भी खा जाते हैं | ये लोग प्यार को अधिक महत्त्व देते हैं | कभी कभी ईगो इशू आता हैं पर ये आसानी से मान जाते हैं |

Please mention the comment below
Previous Comments